भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौता कृषि और किसानों के हितों की पूर्ण रक्षा करता है: कृषि मंत्री शिवराज चौहान
IndiaUStradedeal,shivrajsinghchouhan,kisan,agricultureministerभारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौता कृषि और किसानों के हितों की पूर्ण रक्षा करता है: कृषि मंत्री शिवराज चौहान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते पर कांग्रेस की आलोचना के जवाब में कहा कि यह समझौता कृषि और किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा करता है और प्रमुख कृषि उत्पादों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
भोपाल में आज श्री चौहान ने कहा कि भारतीय किसानों के लिए हानिकारक कोई भी उत्पाद इसमें शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए राष्ट्रीय और किसान हित सर्वोपरि हैं। श्री चौहान ने कहा कि वर्षों तक सत्ता में रही कांग्रेस किसानों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में विफल रही।
कृषि मंत्री ने कहा कि भारत आनुवंशिक रूप से संशोधित उत्पादों की अनुमति नहीं देगा और मांस, डेयरी, अनाज, तिलहन, फल, सब्जियां, मसाले और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों सहित कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर कोई शुल्क रियायत नहीं दी गई है।
श्री चौहान ने कहा कि यह समझौता किसानों की आजीविका की रक्षा करता है और भारतीय कृषि को संरक्षित करता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत तेजी से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि यह समझौता अमरीका को लाभ पहुंचाने वाला है और इससे भारत, अमरीकी वस्तुओं का डंपिंग ग्राउंड बन सकता है। इस आरोप को खारिज करते हुए श्री चौहान ने कहा कि विपक्ष, अनावश्यक डर का माहौल पैदा कर रहा है।
==================================================Courtesy=================================================
भारत-अमरीका अंतरिम व्यापार समझौता कृषि और किसानों के हितों की पूर्ण रक्षा करता है: कृषि मंत्री शिवराज चौहान
IndiaUStradedeal,shivrajsinghchouhan,kisan,agricultureminister
