• Sat. Mar 7th, 2026

भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार अंडर-19 वनडे क्रिकेट विश्व कप जीता

भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार अंडर-19 वनडे क्रिकेट विश्व कप जीता
vaibhavsuryavanshi,u19onedaycricketworldcup,cricket,BCCI,,IndiaVsSriभारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार अंडर-19 वनडे क्रिकेट विश्व कप जीता
भारत ने छठी बार अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट विश्‍वकप जीत लिया है। फाइनल में भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हरा दिया है। 412 रन के लक्ष्‍य के जवाब में इंग्‍लैंड की पूरी टीम 41वें ओवर में 311 रन पर ही सिमट गई।

वैभव सूर्यवंशी के 175 रन की पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद पर 15 चौके और 15 छक्‍कों की मदद से 175 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान वैभव ने यूथ एकदिवसीय में सबसे तेज 71 गेंद पर 150 रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया। साथ ही वैभव का यह स्‍कोर किसी भी आईसीसी एकदिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल मैच का सबसे बड़ा स्‍कोर है। कप्‍तान आयुष म्हात्रे ने वैभव का साथ निभाते हुए 53 रन का योगदान दिया। भारत ने तीसरी बार अंडर-19 विश्‍वकप में 400 से अधिक रन बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने वर्ष 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता था।
======================================================Courtesy============================================
भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार अंडर-19 वनडे क्रिकेट विश्व कप जीता
vaibhavsuryavanshi,u19onedaycricketworldcup,cricket,BCCI,,IndiaVsSri

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *