• Sat. Mar 7th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- उनकी मलेशिया यात्रा का उद्देश्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- उनकी मलेशिया यात्रा का उद्देश्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना
narendramodi,malesiyaप्रधानमंत्री मोदी ने कहा- उनकी मलेशिया यात्रा का उद्देश्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह दो दिन की मलेशिया यात्रा पर रवाना हो गये। यात्रा से पहले श्री मोदी ने कहा कि वे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ चर्चा करने और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना तथा नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है।

उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया के ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है। उन्होंने मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से मिलने की उत्सुकता व्यक्त की, जो विश्व में सबसे बड़े भारतीय प्रवासी समुदायों में से एक है, जिनकी संख्या लगभग तीन मिलियन है। उन्होंने कहा कि मलेशिया की प्रगति में उनका अमूल्य योगदान तथा उनकी भूमिका दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक मित्रता की मजबूत नींव प्रदान करती है।
===================================================Courtesy===================================
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- उनकी मलेशिया यात्रा का उद्देश्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना
narendramodi,malesiya

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *