• Sat. Mar 7th, 2026

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ढाई प्रतिशत की तेज़ी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ढाई प्रतिशत की तेज़ी
IndiaUSTradedealभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ढाई प्रतिशत की तेज़ी
देश के प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आज ढाई प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई, जिसका मुख्य कारण सभी क्षेत्रों में व्यापक खरीदारी थी। भारत-अमरीका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद बाजार जबरदस्‍त उछाल के साथ खुले। सत्र के दौरान तेजी का यह सिलसिला जारी रहा और दोनों सूचकांकों में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स दो हजार 73 अंक बढ़कर 83 हजार 739 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 639 अंक बढ़कर 25 हजार 728 के स्तर पर स्थिर हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। शीर्ष लाभ कमाने वालों में सर्वप्रथम अदानी पोर्ट्स 9.1 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 6.7 प्रतिशत और इंडिगो के शेयर 5.5 प्रतिशत बढ़े। वहीं, सबसे अधिक घाटे में रहे शेयर में टेक महिंद्रा में लगभग 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर लगभग स्थिर रहे।
======================================================Courtesy===================================
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ढाई प्रतिशत की तेज़ी
IndiaUSTradedeal

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *