• Sun. Mar 8th, 2026

मणिपुर: भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

मणिपुर: भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
manipurमणिपुर: भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह को कल मणिपुर में भाजपा विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया। उनका चुनाव नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में हुआ। पार्टी के महासचिव और मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से उनके चुनाव की जानकारी दी।

श्री चुघ ने श्री सिंह को उनके सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में श्री सिंह का व्यापक अनुभव, अटूट प्रतिबद्धता और सशक्त नेतृत्व पार्टी को और मजबूत करेगा और मणिपुर की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सहायक होगा।

दो बार विधायक रह चुके श्री सिंह सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और राज्य विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।
=====================================================Courtesy========================================================
मणिपुर: भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
manipur

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *