• Sat. Mar 7th, 2026

मेड इन इंडिया उत्‍पादों पर अमरीका का टैरिफ घटकर हो जाएगा 18% :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मेड इन इंडिया उत्‍पादों पर अमरीका का टैरिफ घटकर हो जाएगा 18% :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi,madinindia,teriff,IndiaUStradedeal,america,18percentमेड इन इंडिया उत्‍पादों पर अमरीका का टैरिफ घटकर हो जाएगा 18% :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि अब मेड इन इंडिया उत्‍पादों पर अमरीका का टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। उन्‍होंने अमरीका के राष्‍ट्रपति डनॉल्‍ड ट्रंप के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पोस्‍ट में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका अपने प्रिय मित्र राष्‍ट्रपति ट्रंप से बात करना बेहद सुखद रहा। उन्‍होंने कहा कि जब विश्‍व की दो बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाएं और दो बडे़ लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं तो इससे जनता को लाभ होता है और आपसी लाभकारी सहयोग के अपार अवसर उत्‍पन्‍न होते हैं। प्रधानमंत्री ने इस घोषणा के लिए भारत की एक अरब चालीस करोड़ जनता की तरफ से राष्‍ट्रपति ट्रंप के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्‍ट्रपति ट्रंप का नेतृत्‍व वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि भारत ट्रंप के शांति प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे द्विपक्षीय भागीदारी को अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्‍ट्रपति ट्रंप के साथ काम करने के लिए उत्‍सुक है।
===================================================Courtesy=========================================
मेड इन इंडिया उत्‍पादों पर अमरीका का टैरिफ घटकर हो जाएगा 18% :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi,madinindia,teriff,IndiaUStradedeal,america,18percent

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *