• Sat. Mar 7th, 2026

अमरीका के साथ भारत का ऐतिहासिक व्यापार समझौता निरंतर धैर्य का परिणाम: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

अमरीका के साथ भारत का ऐतिहासिक व्यापार समझौता निरंतर धैर्य का परिणाम: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
narendramodi,IndiaUStradedeal,trump,america,teriffअमरीका के साथ भारत का ऐतिहासिक व्यापार समझौता निरंतर धैर्य का परिणाम: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि अमरीका के साथ भारत का ऐतिहासिक व्यापार समझौता निरंतर धैर्य का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने आज संसदीय दल की बैठक में एनडीए सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि इस व्यापार समझौते ने एक अनुकूल आर्थिक वातावरण बनाया है और वैश्विक व्यापार वार्ताओं के प्रति सरकार के सुसंगत और संतुलित दृष्टिकोण को दर्शाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने टैरिफ की आलोचना की, लेकिन सरकार ने धैर्य बनाए रखा और इसके परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व व्यवस्था बदल रही है और इसका झुकाव तेजी से भारत की ओर हो रहा है।

एनडीए सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान भारत-अमरीका के ऐतिहासिक व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई दी। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अमरीका के साथ व्यापार समझौता ऐतिहासिक है और यह भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने के ठीक एक सप्ताह बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी विकसित देश भारत के साथ समन्वय में काम करना चाहते हैं। श्री रिजिजू ने बताया कि अब तक 39 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

एनडीए संसदीय दल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी सम्मानित किया गया। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान, ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके सांसद एम. थंबी दुरई, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रफुल्ल पटेल, अपना दल-एस की सांसद अनुप्रिया पटेल सहित अन्य एनडीए सांसद उपस्थित थे।
===========================================================Courtesy============================================
अमरीका के साथ भारत का ऐतिहासिक व्यापार समझौता निरंतर धैर्य का परिणाम: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
narendramodi,IndiaUStradedeal,trump,america,teriff

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *