• Sat. Mar 7th, 2026

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश : ग्राम बिंदरई में ग्रामीणों को दी गई शासन की योजनाओं की जानकारी

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश : ग्राम बिंदरई में ग्रामीणों को दी गई शासन की योजनाओं की जानकारी
abhudaymadhyapradeshछिन्दवाडा : रविवार, फरवरी 1, 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश में संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत छिन्दवाड़ा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री भवानीप्रसाद कुमरे के कुशल मार्गदर्शन में विकासखंड मोहखेड़ के सेक्टर क्रमांक-05 के ग्राम बिंदरई में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान पर केन्द्रीत अवधारणा पर परामर्शदाता श्री कैलाश सोनेवार ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बताया कि शासन की समस्त योजनाओं का वंचित वर्ग एवं ग्राम के दूर-दाराज की बसाहटों के मजरे टोले के व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है तथा संयुक्त राष्ट संघ व भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 को सफल बनाने में स्थानीय सामुदायिक नेतृत्वकर्ता के परिचायक सीएमसीएलडीपी के छात्रों तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के उद्देश्य से ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान को परिषद् की मंशानुरूप कार्य करेंगे तो निश्चित ही ग्रामोदय अर्थात समग्र ग्राम विकास हो सकेगा।

विजन को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग तथा स्वावलंबन पर कार्य करने के लिए आग्रह किया गया। जन अभियान परिषद शासन एवं आमजन के बीच सेतु के रूप में कार्य करता है स्वावलंबन की भावनाओं को अपने अंदर समाहित कर ग्राम को भी स्वावलंबी बनाने में हम अपनी भूमिका पर ध्यान दें, ग्राम में स्वरोजगार के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी के उद्योग, गृह उद्योगों का निर्माण किया जाना चाहिए जिससे ग्राम में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके। विगत दिवस आयोजित कार्यक्रम की श्रृंखला में ग्राम-खैरवाड़ा के शासकीय हाई स्कूल में कैरियर परामर्श सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों को फैकल्टी चयन एवं विभिन्न स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाओं पर मार्गदर्शन दिया गया। ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम के संचालन में सीएम इंटर्न श्री योगेश पवार, प्रस्फुटन समिति के सदस्यगण श्री विपुल भारव्दाज, श्री शुभम् राजपूत एवं ग्रामीण नागरिकों की सहभागिता रही।
======================================================================================================================
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश : ग्राम बिंदरई में ग्रामीणों को दी गई शासन की योजनाओं की जानकारी
abhudaymadhyapradesh

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *