• Sat. Mar 7th, 2026

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत जिले में विविध कार्यक्रम सम्पन्न

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत जिले में विविध कार्यक्रम सम्पन्न
abhudaymadhyapradeshनरसिहंपुर : रविवार, फरवरी 1, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेशभर में संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत जिले के नेहरू वार्ड, गांधी वार्ड, आमगांव सेक्टर के ग्राम मोहद, ग्राम पंचायत देवनगर नया, लिघारी, डोकरघाट एवं भैंसा हाई स्कूल परिसर में ग्राम विकास पखवाड़ा के अंतर्गत विविध सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना, सामाजिक समरसता, नशामुक्त समाज की स्थापना, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

नेहरू वार्ड में आयोजित हुआ ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत कार्यक्रम

वार्ड प्रस्फुटन समिति नेहरू वार्ड के स्थानीय झिरना हनुमान मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ के पश्चात पश्चात मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा ने सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं सामूहिक सहभागिता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी, महिलाएं और नागरिक मौजूद थे।

गांधी वार्ड में दिलाई नागरिकों की शपथ

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत गांधी वार्ड में वार्ड उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के डॉ. नागेंद्र सिंह एवं स्वामी निरंजन गंगाधर पालिमंकर जी महाराज की मौजूदगी में सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी, नशामुक्ति एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को अपनाने का आव्हान किया गया। साथ ही नागरिकों की शपथ भी दिलाई गई।

आमगांव सेक्टर के ग्राम मोहद में जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

विकासखंड करेली अंतर्गत की ग्राम पंचायत मोहद में ग्राम स्तरीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड समन्वयक श्रीमती माधवी पाठक ने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत देवनगर नया में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों का हुआ सम्मान

अभियान के तहत ग्राम पंचायत देवनगर नया में सेक्टर स्तरीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम में नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबी जीवन, शिक्षा-संस्कार एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायत लिघारी में आयोजित कार्यक्रम में नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लिघारी द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में ग्रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। साथ ही नशामुक्त समाज निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आव्हान किया। शासन की योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुँचाने पर जोर दिया गया।

ग्राम पंचायत डोकरघाट में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

मुंगमानी सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत डोकरघाट में पंचायत स्तरीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिमसें जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने जैविक कृषि, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं सामुदायिक सहभागिता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

भैंसा हाई स्कूल में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

भैंसा हाई स्कूल परिसर में आयोजित ग्रामोत्सव कार्यक्रम में डॉ. अनंत कुमार दुबे एवं श्री देवेन्द्र दुबे ने पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता एवं शिक्षा-संस्कार विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सभी उपस्थितजनों को नशामुक्ति एवं स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई।
=========================================================================================
ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत जिले में विविध कार्यक्रम सम्पन्न
abhudaymadhyapradesh

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *