• Sat. Mar 7th, 2026

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- एफटीए से यूरोपीय संघ को भारत का निर्यात पांच वर्षों में दोगुना हो सकता है

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- एफटीए से यूरोपीय संघ को भारत का निर्यात पांच वर्षों में दोगुना हो सकता है
piyushgoyal,indiaeuropeFTAकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- एफटीए से यूरोपीय संघ को भारत का निर्यात पांच वर्षों में दोगुना हो सकता है
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते- एफटीए से यूरोपीय संघ को भारत का निर्यात पांच वर्षों में दोगुना हो सकता है। श्री गोयल ने व्यापारियों, सूक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यमों, स्टार्टअप्स और उद्यमियों से अपने कारोबार का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने का आग्रह किया।

उन्‍होंने प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों को दिए अपने साक्षात्कारों को सोशल मीडिया पोस्ट की एक श्रृंखला में साझा करते हुए यह बात कही। श्री गोयल ने बताया कि यह व्यापार समझौता भारत को कई तरह से लाभ पहुंचाएगा। श्री गोयल ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता एक महत्‍वपूर्ण समझौता है। यह समझौता देश के संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करते हुए भारत के लिए बड़े अवसर खोलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास और मार्गदर्शन के कारण ही भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को इतनी जल्दी अंतिम रूप दिया जा सका। श्री गोयल ने कहा कि यह मुक्त व्यापार समझौता देश के श्रम-प्रधान क्षेत्रों के लिए परिवर्तनकारी साबित होगा और देश की विकास गाथा को गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसी भी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देते समय देश के मूल हितों की रक्षा पर केंद्रित रहती है। यूरोपीय संघ के साथ यह समझौता केवल व्यापार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विनिर्माण क्षेत्र को भी बढ़ावा दे सकता है।
==============================================Courtesy==============================================
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- एफटीए से यूरोपीय संघ को भारत का निर्यात पांच वर्षों में दोगुना हो सकता है
piyushgoyal,indiaeuropeFTA

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *