• Sat. Mar 7th, 2026

आज नई दिल्ली में होगी भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक

आज नई दिल्ली में होगी भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक
indiaarab,indiaarabforeignministermeetingआज नई दिल्ली में होगी भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक
भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात करेंगे। अरब लीग के सदस्य देशों के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव बैठक में भाग लेंगे। यह पहली बार है जब भारत नई दिल्ली में इस बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसमें सभी 22 अरब देश भाग लेंगे। इस बैठक से पहले कल राष्‍ट्रीय राजधानी में भारत-अरब वरिष्‍ठ अधिकारियों की चौथी बैठक हुई।

विदेश मंत्रियों की यह बैठक 10 साल के अंतराल के बाद हो रही है। पहली बैठक 2016 में बहरीन में हुई थी जहां मंत्रियों ने सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले पांच क्षेत्रों की पहचान की थी। ये हैं- अर्थव्‍यवस्‍था, ऊर्जा, शिक्षा, मीडिया और संस्‍कृति। हमारे संवाददाता ने बताया कि भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक से मौजूदा सहयोग बढ़ने और साझेदारी प्रगाढ़ होने की संभावना है।
==================================================Courtesy=========================================
आज नई दिल्ली में होगी भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक
indiaarab,indiaarabforeignministermeeting

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *