• Sat. Mar 7th, 2026

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन का समय

(Courtesy)
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन का समय
trump.america.iran,khamneiअमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन का समय
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के 37 साल के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक अमरीकी समाचार चैनल को बताया कि इस्लामिक गणराज्य ईरान के खिलाफ हफ्तों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद देश में नए नेतृत्व की तलाश करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि ईरान का नेतृत्व देश चलाने के लिए दमन और हिंसा पर निर्भर है। उन्होंने श्री खामेनेई को देश के विनाश और हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया।

श्री ट्रम्प ने कहा कि देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए नेतृत्व को देश पर ध्यान देना चाहिए, न कि सत्ता पर कब्जा बनाए रखने के लिए हजारों लोगों की हत्या करने पर।

श्री ट्रम्प की यह टिप्पणी खामेनेई के प्रदर्शनकारियों को दंडित करने की कसम खाने और उन्हें राजद्रोही करार देने के बाद आई है। ईरानी अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शनों को आतंकवादी कृत्य करार देते हुए इसे अमरीका की साजिश बताया है।
=================================================Courtesy===================================
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन का समय
trump.america.iran,khamnei

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *