(Courtesy)
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों पर लगाया 10 प्रतिशत आयात शुल्क
trump.america,europiansangh,teriffअमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों पर लगाया 10 प्रतिशत आयात शुल्क
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमरीकी नियंत्रण के विरोध का हवाला देते हुए आठ यूरोपीय देशों से आने वाले सामानों पर अगले महीने से 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि यह शुल्क डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड, नीदरलैंड और फिनलैंड पर लागू होगा। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड की पूर्ण खरीद पर कोई समझौता नहीं होता है तब एक जून से यह शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि डेनमार्क के लिए ग्रीनलैंड वापस देने का समय आ गया है, क्योंकि विश्व शांति दांव पर है। उन्होंने दावा किया कि चीन और रूस ग्रीनलैंड में रुचि रखते हैं। अमरीकी राष्ट्रपति ने इस स्थिति को दुनिया की सुरक्षा और अस्तित्व के लिए बेहद खतरनाक बताया और इसमें शामिल देशों पर अस्थिर जोखिम पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने वैश्विक शांति और सुरक्षा की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने का आह्वान किया।
ट्रंप ने गोल्डन डोम रक्षा प्रणाली का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह तभी पूरी क्षमता से काम कर सकती है जब इसमें ग्रीनलैंड को शामिल किया जाए।
=============================================Courtesy=========================================
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों पर लगाया 10 प्रतिशत आयात शुल्क
trump.america,europiansangh,teriff
