(Courtesy)
भारत के आतंक-रोधी प्रयासों पर समर्थन के लिए राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमरीकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन का आभार जताया
vinaymohanquatra,india,americaभारत के आतंक-रोधी प्रयासों पर समर्थन के लिए राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमरीकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन का आभार जताया
अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने पिछले वर्ष अप्रैल में जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के आतंक-रोधी प्रयासों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए अमरीकी प्रतिनिधि सभा के 56वें अध्यक्ष, माइक जॉनसन का आभार व्यक्त किया है। क्वात्रा ने कैपिटल हिल में अध्यक्ष माइक जॉनसन से मुलाकात की और भारत-अमरीका द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा में हर प्रकार के आतंकवाद का सामना करने और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत और अमेरिका की साझा प्रतिबद्धता पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं।
=================================================Courtesy==============================================
भारत के आतंक-रोधी प्रयासों पर समर्थन के लिए राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमरीकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन का आभार जताया
vinaymohanquatra,india,america
