• Sat. Mar 7th, 2026

अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र निकायों और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सहित 60 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से अपनी सदस्यता वापस ली

(Courtesy)
अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र निकायों और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सहित 60 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से अपनी सदस्यता वापस ली
americaअमरीका ने संयुक्त राष्ट्र निकायों और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सहित 60 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से अपनी सदस्यता वापस ली
अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र निकायों और भारत-फ्रांस के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सहित 60 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से अपनी सदस्यता वापस ले ली है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कल अमरीका के हितों के विपरीत अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, सम्मेलनों और संधियों से अमरीका की सदस्यता वापस लेना शीर्षक वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ट्रम्प ने कहा कि 66 संयुक्त राष्ट्र और गैर-संयुक्त राष्ट्र संगठनों का सदस्य बने रहना, उनमें भाग लेना या किसी भी तरह से उन्हें समर्थन देना अमरीका के हितों के विपरीत है। ट्रम्प ने सभी कार्यकारी विभागों और एजेंसियों को इन संगठनों से अमरीका की सदस्यता वापस लेने की प्रक्रिया को जल्द लागू करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र संगठनों और 31 संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं की सूची में जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी पैनल, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, यूक्रेन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों का विभाग भी शामिल हैं।
===================================================Courtesy=======================================
अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र निकायों और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सहित 60 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से अपनी सदस्यता वापस ली
america

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *