(Courtesy)
ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने उनके देश पर अमरीकी कब्ज़े की आशंकाओं को खारिज किया
greenland,americaग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने उनके देश पर अमरीकी कब्ज़े की आशंकाओं को खारिज किया
ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन ने उनके देश पर अमरीकी कब्ज़े की आशंकाओं को खारिज कर दिया। नीलसन की यह टिप्पणी ग्रीनलैंड में ट्रंप की रुचि व्यक्त करने के बाद आई है। इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को अमरीकी रक्षा के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया। डेनमार्क और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने भी ग्रीनलैंड की संप्रभुता का समर्थन करते हुए गंभीर सुरक्षा संबंधी खतरों के बारे में चेतावनी दी है।
ग्रीनलैंड डेनमार्क साम्राज्य के अंतर्गत एक स्वायत्त क्षेत्र है। ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में एक संवाददाता सम्मेलन में श्री नीलसन ने कहा कि अमरीका ग्रीनलैंड की तुलना वेनेजुएला से नहीं कर सकता क्योंकि यह एक लोकतांत्रिक देश है।
=======================================================Courtesy==========================================
ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने उनके देश पर अमरीकी कब्ज़े की आशंकाओं को खारिज किया
greenland,america
