• Sat. Mar 7th, 2026

वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर यूएनएससी में घिरा अमरीका, सहयोगियों ने भी की आलोचना

(Courtesy)
वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर यूएनएससी में घिरा अमरीका, सहयोगियों ने भी की आलोचना
UNSC,venezuelz,nicolasmaduro,americaवेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर यूएनएससी में घिरा अमरीका, सहयोगियों ने भी की आलोचना
वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सहयोगियों और विरोधियों दोनों की आलोचना का सामना कर रहे अमरीका ने इसे युद्ध की बजाय कानूनी कार्रवाई बताया है।
अमरीका के स्थायी प्रतिनिधि माइक वाल्ज़ ने कहा कि अमरीका ने मादक पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिस पर अमरीका में कानून के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र परिषद की आपातकालीन बैठक में परिषद के स्थायी सदस्य और अमरीका के सहयोगी फ्रांस और ब्रिटेन ने कल अंतरराष्ट्रीय कानून के हवाले से अमरीका की आलोचना की। अन्य दो स्थायी सदस्य, चीन और रूस ने अमरीका पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए मादुरो की तत्काल रिहाई की मांग की। वेनेजुएला के स्थायी प्रतिनिधि सैमुअल रिनाल्डो मोनकाडा ने इसके जवाब में अमरीका पर एक राष्ट्राध्यक्ष के अपहरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करते हुए अमरीका का यह अवैध सशस्त्र हमला उनके देश के प्राकृतिक संसाधनों को हासिल करने के उद्देश्य से प्रेरित था।

फ्रांस, ब्रिटेन और कई अन्य देशों ने मादुरो की कथित तौर पर फर्जी चुनावी जीत और मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा करते हुए अमरीकी हस्तक्षेप की भी आलोचना की। चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि सन लेई ने कहा कि चीन अमरीका के ताकतवर कृत्यों से बुरी तरह आहत है और उसकी कड़ी निंदा करता है। रूस के स्थायी प्रतिनिधि वासिली नेबेंजिया ने जोर देकर कहा कि मादुरो वेनेजुएला के वैधानिक रूप से चुने गए राष्ट्रपति थे और उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने अमरीका पर नए उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

अर्जेंटीना के स्थायी प्रतिनिधि फ्रांसिस्को ट्रोपेपी ने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की समस्या से निपटने के लिए अमरीकी कार्रवाई को निर्णायक बताया। कोलंबिया की स्थायी प्रतिनिधि लियोनोर ज़ालाबाता टोरेस ने अमरीकी कार्रवाई की निंदा करते हुए क्षेत्र में इसे सबसे खराब हस्तक्षेप बताया और कहा कि लोकतंत्र की रक्षा हिंसा और जबरदस्ती से नहीं की जा सकती और न ही इसे आर्थिक हितों से के माध्यम से कुचला जा सकता है।
=========================================================Courtesy=========================
वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर यूएनएससी में घिरा अमरीका, सहयोगियों ने भी की आलोचना
UNSC,venezuelz,nicolasmaduro,america

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *