(Courtesy)
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस और उनकी पत्नी को पकड़ा और देश से बाहर ले गए
trump,america,nicolas,venejuelaअमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस और उनकी पत्नी को पकड़ा और देश से बाहर ले गए
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। अमरीका ने आज सवेरे वेनेजुएला पर बड़ा हमला किया गया था।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि यह कार्रवाई अमरीकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से की गई थी। सवेरे वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कई बड़े विस्फोटों की आवाज सुनी गई। अमरीका की अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने कहा है कि न्यूयॉर्क में अभियोग दायर होने के बाद वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि निकोलस मादुरो पर नार्को-आतंकवाद साजिश, कोकीन आयात साजिश, मशीनगन तथा विनाशकारी उपकरण रखने और अमरीका के खिलाफ मशीनगन तथा विनाशकारी उपकरण रखने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह दंपति जल्द ही अमरीकी अदालतों में वहां के न्याय के पूर्ण दंड का सामना करेगा।
वेनेजुएला ने अमरीकी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए उस पर अत्यंत गंभीर सैन्य आक्रामकता का आरोप लगाया है। इस बीच, वेनेजुएला के मामलों का भी प्रबंधन करने वाले कोलंबिया के बोगोटा स्थित अमरीकी दूतावास ने एक बयान जारी कर अमरीकियों को वेनेजुएला या उसकी सीमाओं की यात्रा न करने की सलाह दी है।
रूस ने वेनेजुएला पर अमरीकी सैन्य हमलों की निंदा की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला पर अमरीकी सशस्त्र आक्रामकता की निंदा करते हुए संयम बरतने का आग्रह किया। मंत्रालय ने कहा कि इन कार्रवाइयों को उचित ठहराने के लिए दिए गए बहाने निराधार हैं। रूस ने कहा कि वह बातचीत और राजनयिक प्रयासों का सहयोग करने के लिए तैयार है।
वेनेजुएला ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। उसने अमरीकी सैन्य आक्रामकता की निंदा की है। वेनेजुएला ने निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी के जीवित होने का तत्काल प्रमाण मांगा है। रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो लोपेज़ ने देश भर में सैन्य बलों की तैनाती की घोषणा की है। उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अपने देश पर अमरीकी हमलों पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की है।
रूस, ईरान और अन्य कई देशों ने वेनेजुएला पर अमरीकी सैन्य हमले की आलोचना करते हुए इसे देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का घोर उल्लंघन बताया है। रूस ने वेनेजुएला पर अमरीकी सैन्य हमलों की निंदा की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला पर अमरीकी सशस्त्र आक्रामकता की निंदा करते हुए संयम बरतने का आग्रह किया है और आगे तनाव बढ़ने के खिलाफ चेतावनी दी। मंत्रालय ने कहा कि इन कार्रवाइयों को उचित ठहराने के लिए दिए गए बहाने निराधार हैं। रूस ने कहा कि वह बातचीत और राजनयिक प्रयासों का सहयोग करने के लिए तैयार है।
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने भी हमले की निंदा की है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल प्रतिक्रिया की मांग की है।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को आक्रामकता का कृत्य और संप्रभु राज्यों के खिलाफ बल प्रयोग को प्रतिबंधित करने वाले संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के मूलभूत सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन बताया है।
=====================================================Courtesy===================================
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस और उनकी पत्नी को पकड़ा और देश से बाहर ले गए
trump,america,nicolas,venejuela
