प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ हुई माघ मेले की शुरूआत
prayagraj,poshpoornima,maaghmelaप्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ हुई माघ मेले की शुरूआत
पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ 44 दिन चलने वाले माघ मेले की शुरुआत आज प्रयागराज के संगम पर हुई। माघ मेला प्राधिकरण के अनुसार 21 लाख पचास हजार श्रद्धालुओं ने आज शाम चार बजे तक संगम में पवित्र स्नान किया। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। इस बार मेला क्षेत्र आठ सौ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस क्षेत्र को सात खंडों में विभाजित किया गया है। पार्किंग की सुविधाएं 42 स्थानों पर दी गई है।
चिकित्सा आपातकाल के लिए बीस बिस्तरों के साथ दो अस्पताल बनाए गए हैं। मेला क्षेत्र 17 पुलिस स्टेशनों, 42 पुलिस चौकियों और एक समर्पित पुलिस नियंत्रण कक्ष के साथ सुरक्षित है। लगभग चार सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने कहा कि अधिकारी लगातार चौकसी बरत रहे हैं।
निर्बाध परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तीन हजार आठ सौ बसें तैनात की गई हैं। माघ मेले के दौरान छह प्रमुख स्नान अवसर होंगे। इसका समापन महाशिवरात्री पर पवित्र स्नान के साथ होगा। उत्तर प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि माघ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय लोकाचार की एक जीवंत अभिव्यक्ति है।
=========================================================Courtesy=================================
प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ हुई माघ मेले की शुरूआत
prayagraj,poshpoornima,maaghmela
