• Sat. Mar 7th, 2026

ई-केबिनेट एप्लीकेशन का दिया गया प्रशिक्षण

ई-केबिनेट एप्लीकेशन का दिया गया प्रशिक्षण
ecabinetमंत्रियों के स्टाफ ने की सहभागिता

भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 2, 2026

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन के निर्देश पर मंत्रालय में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रि-गण के विशेष सहायकों, विशेष कर्त्तव्य अधिकारी और निज सचिवों को ई-केबीनेट एप्लीकेशन का प्रशिक्षण दिया गया। शीघ्र ही केबिनेट बैठकें ई-केबिनेट एप्लीकेशन पर आयोजित होंगी।

प्रतिभागियों को मुख्य सचिव कार्यालय के उपसचिव श्री डी के नागेंद्र, एनआईसी के डायरेक्टर श्री अमित जैन, रजिस्टार वल्लभ भवन श्री मनोज श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में ई-केबीनेट के एजेंडा की जरूरत के बारे में जानकारी दी गई। केबीनेट से संबंधित सूचनाओं और दस्तावेजों के डिजीटल रूप में तत्काल, सुरक्षित, स्मार्ट और प्रभावी प्रस्तुति और ई-केबीनेट में प्रयोग के साथ ही बैठक की तैयारी एवं समीक्षा में होने वाली आसानी को बताया गया। प्रशिक्षण में इस नवीन प्रणाली से समय के प्रबंधन और बचत के बारे में भी बताया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि कैसे कागज रहित, सुरक्षित और आसानी से उपयोग होने वाला आधुनिक, डिजीटल इंटरफेस पूर्णत: गोपनीयता रखता है। इससे कभी भी कहीं भी बैठक की कार्य सूची को अपनी सुविधा अनुसार देखा जा सकता है। इस दौरान प्रतिभागियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया गया।
=====================================================================================================
ई-केबिनेट एप्लीकेशन का दिया गया प्रशिक्षण
ecabinet

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *