• Sat. Mar 7th, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और विदेश के लोगों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और विदेश के लोगों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
happynewyear,happynewyear2026राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और विदेश के लोगों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नव वर्ष के अवसर पर देश और विदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नव वर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है और यह आत्मचिंतन तथा नए संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी से राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 2026 सभी के लिए शांति, सुख और समृद्धि लेकर आएगा और एक मजबूत एवं समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नव वर्ष 2026 के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नागरिकों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह वर्ष सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए तथा सभी के प्रयासों में सफलता और पूर्णता प्राप्‍त हो। उन्होंने समाज में शांति और सुख की कामना की।
=============================================Courtesy==============================================
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और विदेश के लोगों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
happynewyear,happynewyear2026

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *