• Sat. Mar 7th, 2026

दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर होने के कारण हाइब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं, कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने की अपील

दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर होने के कारण हाइब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं, कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने की अपील
polutionindelhi,AQI,delhiदिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर होने के कारण हाइब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं, कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने की अपील
दिल्ली सरकार ने 9वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल केवल 10वीं और 12वीं की कक्षाएं स्कूलों में होंगी। 11वीं की कक्षा भी हाइब्रिड मोड में ही चलाई जाएगी।

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय राजधानी में हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए यह निर्णय लिया।

दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में में वायु-प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप-4 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके तहत सभी निर्माण कार्यों और प्रदूषणकारी गैर-जरूरी ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

दिल्ली सरकार ने शहर के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को भी अपने कम से कम 50 प्रतिशत कर्मचारियों से घर से ही काम लेने को कहा है।
=============================================Courtesy=================================
दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर होने के कारण हाइब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं, कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने की अपील
polutionindelhi,AQI,delhi

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *