कोलकाता: लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलाने वालों पर मामला दर्ज, आयोजक गिरफ्तार
messi,football,kolkatta,saltlakestadiumकोलकाता: लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलाने वालों पर मामला दर्ज, आयोजक गिरफ्तार
कोलकाता के सॉल्ट लेक युवा भारती स्टेडियम में कल हुई घटना के संबंध में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस ने सॉल्ट लेक युवा भारती स्टेडियम में मेस्सी के कार्यक्रम के आयोजक सतद्रु दत्ता को दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश आशीम कुमार राय की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है। फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी की एक झलक न मिलने पर प्रशंसक और दर्शक कल युवा भारती स्टेडियम के मैदान में घुस गए और वहां की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
==================================================Courtesy===================================
कोलकाता: लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलाने वालों पर मामला दर्ज, आयोजक गिरफ्तार
messi,football,kolkatta,saltlakestadium
