प्रधानमंत्री मोदी ने जोहान्सबर्ग में नीदरलैंड और जमैका के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
narendramodi,johansbarg,g20प्रधानमंत्री मोदी ने जोहान्सबर्ग में नीदरलैंड और जमैका के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर नीदरलैंड और जमैका के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की है।
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ के साथ अपनी मुलाकात के बारे में, प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों देशों के बीच जल संसाधन, नवाचार, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय भागीदारी तेज़ी से बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में व्यापार तथा निवेश संबंधों को और गहरा करने के लिए काम करते रहेंगे। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के साथ अपनी मुलाकात के बारे में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तथा जमैका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों से बनी समृद्ध मित्रता से बंधे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सामूहिक प्रगति के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के साथ यह भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
=====================================================Courtesy========================
प्रधानमंत्री मोदी ने जोहान्सबर्ग में नीदरलैंड और जमैका के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
narendramodi,johansbarg,g20
