• Sat. Mar 7th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 जोहान्सबर्ग में विश्व नेताओं के साथ बैठक में एसीआईटीआई साझेदारी की घोषणा की

प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 जोहान्सबर्ग में विश्व नेताओं के साथ बैठक में एसीआईटीआई साझेदारी की घोषणा की
narendramodi,g20,siti,johansbargप्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 जोहान्सबर्ग में विश्व नेताओं के साथ बैठक में एसीआईटीआई साझेदारी की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी और कनाडा के प्रधानमंत्री माइक कार्नी के साथ बैठक की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उन्हें आज ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-भारत प्रौद्योगिकी और नवाचार-एसीआईटीआई साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल उभरती प्रौद्योगिकियों में तीन महाद्वीपों और तीन महासागरों में लोकतांत्रिक भागीदारों के बीच सहयोग को गहरा करने के साथ ही आपूर्ति श्रृंखलाओं के विविधीकरण, स्वच्छ ऊर्जा और एआई को बड़े पैमाने पर अपनाने का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि वे आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की गारंटी के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारर से भी मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह वर्ष भारत-ब्रिटेन साझेदारी में नई ऊर्जा लेकर आया है और वे इसे कई क्षेत्रों में आगे बढ़ाते रहेंगे।
================================================Courtesy=================================
प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 जोहान्सबर्ग में विश्व नेताओं के साथ बैठक में एसीआईटीआई साझेदारी की घोषणा की
narendramodi,g20,siti,johansbarg

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *