• Thu. Mar 28th, 2024

चित्रकूट क्षेत्र की तस्वीर और जनता की तकदीर बदलेंगेः शिवराज सिंह

(चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव)
मुख्यमंत्री की सभा मे उमड़ा जनसैलाब
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के बाद 6 दशकों में जो काम पूरा नहीं किया उसकी भरपाई भाजपा की सरकार ने पिछले तेरह-चैदह वर्षों में की है। रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई और रोजगार सभी को उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता है। प्रदेश की धरती पर कोई भूखा न रहे, उसके लिए गरीबों को 1 रू. किलो गेहूं, चावल, आयोडीन नमक उपलब्ध कराया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 8 लाख मकान ग्रामीण क्षेत्र में और 3 लाख मकान शहरी क्षेत्र में बनाये जा रहे हैं। 2022 तक प्रदेश में कोई गरीब बिना पक्के मकान का नहीं रहेगा। भाजपा सरकार ने तेन्दूपत्ता तोड़ने वाली माताओं, बहनों और भाईयों के लिए चरणपादुका योजना प्रारंभ की है। अब उनके पैरों में चरणपादुका पहनाने का काम शिवराज सिंह चौहान करेगा। उन्होंने उपस्थित जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आप कमल का बटन दबाकर भाजपा को जिताने का रिकार्ड बनायें, मैं चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के विकास का रिकार्ड बनाऊंगा। मुख्यमंत्री ने आज मेहुती, कोनिया में जनसभा को संबोधित करते हुए रोड-शो कर जनसंपर्क किया। सभा को वरिष्ठ मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री गणेश सिंह, श्री जनार्दन मिश्रा, पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार एवं प्रत्याशी श्री शंकर दयाल त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भावान्तर भुगतान योजना में किसानों को उनकी फसल का समर्थन मूल्य और बिक्री मूल्य के अंतर का भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश में विकास और गरीबों का कल्याण सबकी खुशहाली भारतीय जनता पार्टी की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जैतवारा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्रीय जनता मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के बीच सेतु होता है, यदि उपचुनाव में आप शंकरदयाल त्रिपाठी को जिताने के लिए कमल का बटन दबाकर क्षेत्र का विकास करते हैं तो पिछले दिनों क्षेत्र के विकास में आई कमी को आने वाले 10 माह में पूरा कर लिया जायेगा। आपने जनता से आग्रह किया कि वह क्षेत्रीय विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास पर मोहर लगायें। उन्होंने श्री शंकरदयाल त्रिपाठी के समर्थन में कोनिया, खुटहा, नयागांव, हिरोदी और तुर्रा में रोड-शो करते हुए जनता से संवाद किया। यात्रा मार्ग में मुख्यमंत्री का जनता ने स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की बेहतरी भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश सरकार ने खरीफ फसल में किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भावान्तर योजना आरंभ की है। यह आजादी के बाद कृषि के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल है। फसल के समर्थन मूल्य और कृषि उपज मंडी में बेची गई फसल की राशि में जो अंतर रह जाता है, उसकी पूर्ति राज्य सरकार कर रही है। किसान के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी पहली प्राथमिकता है।
किसानों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक प्रकोप, सूखे की स्थिति में राज्य सरकार किसानों के पीछे चट्टान की तरह खड़ी है और जलाशयों में भंडारण कम होने के बावजूद क्षमता के अनुसार सिंचाई के लिए पानी देने का प्रयास किया जा रहा है। सतना, रीवा और सीधी में किसानों को सिंचाई के लिए बाणसागर से जल पूर्ति का प्रावधान किया है। इससे पानी का अपव्यय रूकेगा और न्यूनतम पानी में अधिक सिंचाई करने का लक्ष्य पूर्ण कर सकेंगे।
श्री शिवराज सिंह चौहान ने आग्रह किया कि 9 नवम्बर को होने जा रहे चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव के मतदान में भाजपा के प्रत्याशी श्री शंकर दयाल त्रिपाठी को विजयी बनाकर विकास का मार्ग प्रशस्त करें। जैतवारा में नगर परिषद के चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए उन्होंने क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि जैतवारा को प्रदेश का स्मार्ट नगर बनाने के प्रयास होंगे। चित्रकूट के सांस्कृतिक वैभव और समृद्धि को निखारने के लिए आने वाले दिनों में प्रयास किये जायेंगे। भारतीय जनता पार्टी देश में विकास का पर्याय बन चुकी है और जनता के आशीर्वाद से आज देश के 17 राज्यों में सत्ता में पहुंचकर गरीब कल्याण के कार्य में जुटी है। पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आने वाले 5 वर्षों में देश से और प्रदेश से गरीबी, कुपोषण, अशिक्षा, भूमिहीनता का अंत करना हमारा संकल्प है। संकल्प के लिए शक्ति और आशीर्वाद आवश्यक होता है। जनता के आशीर्वाद से ही उपचुनाव में भाजपा को अवसर मिलेगा। कांग्रेस की विदाई होगी और क्षेत्र विकास के नये रास्ते खुलेंगे। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी श्री शंकरदयाल त्रिपाठी, वरिष्ठ मंत्री श्री गोपाल भार्गव, विधायक श्री नारायण त्रिपाठी, श्री शंकरलाल तिवारी, श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र त्रिपाठी सहित पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
निर्दलीय प्रत्याषी पप्पू साहू ने दिया भाजपा को समर्थन
जैतवारा की विषाल आमसभा में चित्रकूट उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याषी पप्पू साहू ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष अपने सैकडों समर्थको के साथ भाजपा प्रत्याषी शंकर दयाल त्रिपाठी को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर पप्पू साहू ने कहा कि विकसित चित्रकूट के लिये वह भाजपा की प्रदेश सरकार और शंकर दयाल त्रिपाठी को अपना पूर्ण समर्थन देते है उन्हे विष्वास है कि चित्रकूट का विकास मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, श्री शंकर दयाल त्रिपाठी कर सकते हैं।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.