• Wed. May 8th, 2024

‘बीजेपी ग्रंथ’ एप्प का लोकार्पण

21/08/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने एन्डराइड एप्प ‘बीजेपी ग्रंथ’ प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में लोकार्पण किया। बीजेपी ग्रंथ एप्प का उद्देश्य पार्टी के विचारों एवं नीतियों को बुद्धिजीवियों एवं युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह प्रदेश द्वारा तैयार किया गया भारत का पहला एप्प है, जिसमें ई-लायब्रेरी है। इस ग्रंथ में 6 भाग हैं – हमारे बारे में, दृष्टि, ई-लायब्रेरी, कमल संदेश, फोटो गैलरी एवं ग्रंथ। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रलेखन एवं ग्रंथालय विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अनिल सप्रे ने दी।
बीजेपी ग्रंथ में 38 विषयों पर 8,800 पुस्तकें उपलब्ध हैं। जिसमें भारत का इतिहास, स्वाधीनता संग्राम का इतिहास, सावरकर, महात्मा गांधी, संघ, राष्ट्रीयता इत्यादि उपलब्ध हैं। बीजेपी ग्रंथ एप्प में कमल संदेश के सभी अंक हिन्दी एवं अंग्रेजी में भाषा में उपलब्ध हैं। प्रदेशों में पढ़ी जाने वाली मुख्य प्रादेशिक पत्रिकाएं जैसे अपना रास्ता, दीपकमल संदेश की डिजिटल काॅपी उपलब्ध है। साथ ही वैचारिकी में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पुरूषोत्तमदास टंडन के आलेख एवं ज्वलंत विषयों पर लेख उपलब्ध हैं। इस एप्प पर सन् 1989 से आज तक पार्टी के चुनावी घोषणा-पत्र भी उपलब्ध है। बीजेपी ग्रंथ के सिद्धांत भाग में पंचनिष्ठा एवं एकात्म मानववाद की डिजीटल काॅपी को पढ़ा जा सकता है। एप्प में मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण अवसरों एवं कार्यक्रमों के चित्र भी उपलब्ध हैं।
‘बीजेपी ग्रंथ’ में ई-लायब्रेरी है जिसमें भारतीय जनता पार्टी, केंद्रीय कार्यालय द्वारा अपलोड की गई पुस्तकों को डिजिटल रूप में पढ़ा जा सकता है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *