• Sun. May 19th, 2024

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने आदिवासी बंधु कमल सिंह उइके यहां भोजन किया

21/08/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने आज भोपाल से सटे सेवनियां गौड़ पहंुचे। उनके पहंुचने से ढ़ाई सौ घरों की बसाहट में जैसे खुशियों की बहार आ गयी। गौड़ बस्ती के आदिवासी बंधु कमल सिंह उइके के खपरेल वाले टूटे फूटे मकान में कदम रखते हुए गौंड परिवार ने श्री अमित शाह को दोपहर का भोजन कराया। श्री अमित शाह ने गौंड परिवार के आग्रह को तत्काल स्वीकार कर लिया। कमल सिंह गौंड ने गद्गद होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, राष्ट्रीय महामंत्री श्री अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान को आत्मीयता से भोजन कराया।
श्री अमित शाह ने गौड़ परिवार के घर के दाल, बाटी, कढ़ी, चावल और परंपरागत मिष्ठान्न सीरा के साथ भोजन किया और कमल सिंह उइके के परिवार का कुशल क्षेम पूछा। उसने बताया कि वह मेहनत, मजदूरी से आजीविका चल रहा है। लड़के बच्चे सरकारी स्कूल जाते हैं। कमल सिंह उइके ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी उसके खपरेल वाले घर में भोजन करने आए है। यह आदिवासी गौंड समाज के लिए गर्व की बात है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *