• Tue. Apr 23rd, 2024

स्वर्णिम मध्यप्रदेश की दिशा में महिलाओं की महती भूमिकाः चौहान

14/08/2017
सामाजिक परिवर्तन में महिलाओं की भूमिका अहम – भगत
रीवा। किसी भी राष्ट्र अथवा प्रदेश की उन्नति वहां की महिलाओं की स्थिति को देखकर पता चलती है। मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में संवेदनशील शिवराज सरकार ने अभूतपूर्व काम किए है। जिससे स्वर्णिम मध्यप्रदेश की दिशा में महिला मोर्चा की भूमिका और बढ़ जाती है। सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन में अनेक दल काम कर रहे है लेकिन हम गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रवादी दल में काम कर रहे हैं। हमारी अवधारणा है कि व्यक्ति से बढ़कर परिवार, परिवार से बढ़कर समाज और समाज से बढ़कर राष्ट्र सर्वोपरि है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की इस अवधारणा को बहनों ने त्याग के बल पर साकार करने का काम किया है। यह बात प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने रीवा में महिला मोर्चा दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुये कही। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने भी बैठक को संबोधित किया।
श्री चौहान ने कहा कि हम राजनैतिक क्षेत्र में काम करने वाले कार्यकर्ता है। हमारा समाज के साथ जितना संवाद होगा उतनी ही हमारी पहचान होगी और हमारे दल को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बहनों से आग्रह करते हुए कहा कि सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यो के बल पर समाज में अपनी पहचान स्थापित करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों की सशक्तिकरण की दिशा में नवाचार किए है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण उन्हीं की सोच का परिणाम है। नगरीय निकाय के आरक्षण के साथ ही शासकीय सेवाओं में महिलाओं को निर्धारित आरक्षण देने का काम शिवराज सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस ने पूरे देश में लगातार राज किया। आज उसकी जमीनी हकीकत यह है कि जमीनी पर कोई काम नहीं और मंच पर बैठने को जगह नहीं है। यह स्थिति कांग्रेस में उसकी विचार हीनता के कारण आयी है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि हम वैचारिक तौर पर मजबूत हो इसके लिए समसामयिक विषयों का अध्ययन करें।
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम और बैठक से आगे बढ़कर सामाजिक परिवर्तन का द्योतक बनना है। उन्होने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में हमेशा से महिलाओं को शक्ति स्वरूपा माना गया है। बहुत बड़ी संख्या महिला बहनों की है जहां तक हमारा कार्य विस्तार नहीं हुआ है महिला मोर्चा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में हर वर्ग समुदाय की महिलाओं को पार्टी की रीति नीति और विचारों से जोड़कर पार्टी को सर्वव्यापी एवं सर्वग्राही स्वरूप दें। उन्होने कहा कि महिला बहनों का समाज के हर क्षेत्र में प्रभाव है। मंडल स्तर पर हर समूह की महिलाओ को अपने से जोड़कर सरकार की जितनी योजनाये हैं उसका लाभ हर मातृशक्ति को दिलाये और महिला मोर्चा को मतदान केन्द्र तक खड़ा कर हर घर में अपने प्रभाव को बढ़ाये। हमारी पार्टी की यह परम्परा रही है कि हमारा कार्यकर्ता हर क्षेत्र में प्रशिक्षित और योग्य हो पार्टी की रीति नीति सीखना आवश्यक है। वैचारिक रूप से सभी कार्यकर्ता अपने को परिपूर्ण कर अपने कार्य विस्तार को प्राथमिकता दें।
श्री भगत ने कहा कि विचार से जुड़कर हम राष्ट्र और समाज के लिये अपनी भूमिका को और ज्यादा व्यापक स्वरूप दें। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं बहनों के उत्थान के लिये संचालित है। संगठन के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओ को निचले स्तर तक पहुंचायें। हर घर में महिला हितग्राही हैं। सभी वर्ग समूह के बीच अपनी पहुंच हो। पंचायत स्तर तक हमारा संगठन खड़ा हो, इस दिशा में महिला मोर्चा काम करे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.