• Fri. Mar 29th, 2024

प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं

14/08/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रदेश की जनता की मंगलकामना की। आज विश्व की कारोबारी दुनिया में कुशल प्रबंधन के लिए भगवान कृष्ण का स्मरण किया जाता है। श्रीकृष्ण ने कर्म सौन्दर्य की गरिमा स्थापित की और मोह पाष से मुक्त होकर मानवता को कल्याण के लिए जीवन पर्यन्त तत्पर रहने का संदेष दिया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने निरासक्त अर्जुन को कत्र्तव्योन्मुख बनाया और स्वयं उनके सारथी बनकर सफलता की सीढी पर पहुंचाया। आज के युग में जब युवा वर्ग में हताषा है। वे भगवान कृष्ण के सदैव अध्यवसायी बनकर सफलता के शिखर पर पहुँचने की सीख ले सकते है। उन्होंने सत्य और न्याय के लिए संघर्ष की सीख दी। उन्होंने सुशासन की स्थापना के लिए अपनों से भी संघर्ष किया और न्याय की गरिमा बढ़ायी। मानवता को गौरव प्रदान किया। भगवान श्रीकृष्ण का आदर्ष आज 21 वी सदी में सर्वाधिक सामयिक और प्रासंगिक है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.