• Thu. Apr 25th, 2024

अनुसूचित जाति मोर्चा का गठन मंडल से बस्ती प्रमुख मनोनयन तक- सूरज कैरो

11/08/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 14 अगस्त को प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में आयोजित की जायेगी। बैठक में मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का एजेंडा तय किया जायेगा। प्रदेश पदाधिकारी जो संभागों के प्रभार में है, वे अपने अपने प्रभार के जिलों में मंडल से बस्ती तक मोर्चा के गठन की जानकारी से अवगत करायेंगे। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री श्री लालसिंह आर्य और मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री बुद्धसेन पटेल मार्गदर्शन देंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 56 संगठनात्मक जिलों में जिला समितियों के गठन के बाद 833 मंडलों में मोर्चा की कार्यसमिति गठित की जा रही है। इसके साथ ही मंडल के अंतर्गत आने वाली बस्तियों में बस्ती प्रमुख मनोनीत किए जायेंगे। बस्ती प्रमुख के मनोनयन में रिटायर्ड अधिकारी तथा समाज में सम्मानित शख्सियत को उचित स्थान दिया जायेगा। इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता और शांति सदभाव के लिए समाज को एकजुट रखना होगा। अब तक मोर्चा के 36 जिलों का गठन हो चुका है और 10 जिलों के गठन की घोषणा प्रक्रिया में है। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और संभाग प्रभारी जिलों में सतत संपर्क कर मंडल और बस्ती की संरचना में जुटे हुए है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.