• Fri. Apr 19th, 2024

भाजपा ने किसानों के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी दशकों तक कांग्रेस किसान को वोट समझकर आश्वासन ही देती रही- नंदकुमारसिंह चौहान

27/06/2017
रीवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि अपने 6-7 दशकों के शासनकाल में कांग्रेस ने किसानों के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया। किसान सिंचाई, बीज, खाद जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरसते रहे और कांग्रेस के नेता उन्हें सिर्फ वोट बैंक के लिए तरह तरह के आश्वासन देते रहे। सच्चे अर्थो में मध्यप्रदेश के किसान का विकास तभी संभव हुआ है जब यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और किसानों की छोटी छोटी समस्याओं की चिंता शुरू हुई। इसी बात का परिणाम है कि जिस कांग्रेस के शासनकाल में मात्र 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई हुआ करती थी वही सिंचाई रकबा भाजपा के शासनकाल में 40 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। कांग्रेस ने कृषि उत्पाद दर को ऋणात्मक बनाकर रखा था जिसे भाजपा सरकार ने 20 प्रतिशत के आसपास लाकर खड़ा कर दिया है। श्री चौहान ने यह बात आज रीवा जिले के देवतालाब विधानसभा के इटाहाकला गांव में किसान संदेश यात्रा का शुभारंभ करते हुए कही।
श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की रोम-रोम में किसान के प्रति संवेदनाए बसी हुई है। उन्होंने दिन रात चिंता करके किसानों के सर्वोगीण विकास की योजनाएं जमीन पर उतारी है। कांग्रेस के जिन किसानों को 17-18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया करती थी। उन किसानों को भाजपा की सरकार न सिर्फ जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दे रही है बल्कि फसल ऋण चुकाने पर 10 प्रतिशत का अनुदान भी दे रही है। हमारी सरकारों ने किसानों को हाल ही में 8 हजार करोड़ रूपए से अधिक फसल बीमा के रूप में दिया है। इतना पैसा तो कांग्रेस की सरकारे 60-70 वर्षो में किसानों को नहीं दे पायी।
उन्होंने कहा कि जो किसान डिफाल्टर हो चुके है उन्हें भी जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लेने की पात्रता दिलाने के लिए राज्य सरकार समाधान योजना लाने पर विचार कर रही है। प्रदेश का सौभाग्य है कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री की उदारवादी नीतियों का अवसर सुलभ है, जो प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता को अपना भगवान मानता है और दिन रात गांव, गरीब और किसान की चिंता करता है। प्रदेश में जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसान को कर्ज और खाद बीज पर लिए गए कर्ज पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह सुविधा देश में और दुनिया में अन्यत्र दुर्लभ है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में महल और झोपड़ी का संघर्ष चल रहा है। किसानों को श्री शिवराजसिंह चौहान जैसा सहृदय प्रगतिशील और किसान हितैषी मुख्यमंत्री मिला है। कांग्रेस ने कभी किसान को 18 प्रतिशत ब्याज से कम पर कर्ज नहीं मिलने दिया। किसानों की इज्जत उतारना उनकी कुशलता थी। भाजपा सरकार ने किसान को सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान की किसान हितैषी नीतियों, केन्द्र और राज्य की उपलब्धियां जन-जन तक पहंुचाना ही किसान संदेश यात्रा में निहित है। अन्नदाता बंधु इसे अच्छी तरह समझ लें और कांग्रेस के बहकावे में न आए।
उन्होंने कहा कि बाणसागर के निर्माण में अरबों रूपए खर्च हुए लेकिन 40 साल तक नहरों का निर्माण नहीं हुआ। विंध्य अंचल को सूखा की त्रासदी से बार-बार निपटना पड़ा। भाजपा सरकार ने बाण सागर की नहरों का जाल बिछाकर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करायी है। विंध्य अंचल हरा भरा और देश का उपजाऊ अंचल बन गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के दुख दर्द में भाजपा सरकार हमेशा किसान और खेतीहर मजदूर के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री जीवन सुरक्षा योजना आरंभ की है जिसमें खेत खलिहान में किसान, खेतिहर मजदूर की दुर्घटनावश मृत्यु होने पर उसके परिवार को 4 लाख रूपए की सहायता दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जब किसान की प्याज का दाम धरातल पर गिर गया। शिवराजसिंह चौहान ने हिम्मत दिखायी और भरोसा दिया कि किसान की प्याज 8 रूपए किलो में खरीदी जायेगी। उन्होंने कहा कि विंध्य अंचल को निरंतर सिंचाई सुविधाएं सुलभ कराने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। 865 करोड़ रूपए की लागत से उद्वहन सिंचाई परियोजना बनायी जा रही है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। प्रदेश में किसान संदेश यात्रा का आयोजन प्रदेश व्यापी हो रहा है और इसका उद्देश्य किसानों से रूबरू होना उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से अवगत कराना तथा उनकी रोजमर्रा की समस्याओं की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट करना है।
श्री चौहान ने कहा कि जो सियासी दल किसान परस्ती का ढोंग रच रहे है उनकी सामंतवादी सोच के प्रति किसानों को खबरदार रहना है। राजे महाराजे और पंूजीपति आज प्रदेश के पिछड़े वर्ग के किसान पुत्र मुख्यमंत्री से वैचारिक आधार पर और अपनी उपलब्धियों के सहारे सामना करने में असमर्थ है। कांग्रेस को किसान से न सहानुभूति है न कभी सरोकार रहा है और न वे किसानी की मर्म को जानते है। यहां तक की उन्हें यह ज्ञान भी नहीं है कि आलू खेत में पैदा होता है या फैक्ट्ररी में बनता है। इनके ढोंग को किसान अन्नदाता भाई समझे और उनके बहकावे के प्रति सावधान रहे।
इस अवसर पर रीवा सांसद श्री जर्नादन मिश्रा, विधायक श्री गिरीश गौतम, जिला अध्यक्ष श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, जिला पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस ने किसानों को बदनाम जरूर किया
इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर हाल ही में कांग्रेस ने जिस प्रकार की बर्बरता और अराजकता को अंजाम दिया। उसने कांग्रेस की असलियत उजागर कर दी है। कांग्रेस के नेताओं ने कई स्थानों पर दुकान, मकान, थानों में आग लगवाई। वाहनों में तोड़फोड़ की। स्कूल बसों को जलाया गया। ऐसा ताण्डव नृत्य किया गया जो प्रदेश का किसान कभी नहीं कर सकता। ऐसा करके कांग्रेस ने प्रदेश के उन किसानों को बदनाम किया है जो पूर्णतः संस्कारवान और संवेदनशील है। हमारे प्रदेश का किसान कभी अपनी सब्जी, फल आदि को सड़क पर फेंककर रौंद नहीं सकता। न ही वह दूध को इस प्रकार फैला सकता है। जब यह दृश्य लोगों ने देखा तो सभी आश्चर्यचकित थे लेकिन शीघ्र ही यह हकीकत सामने आ गयी कि इस सारे उपद्रव के पीछे सत्ता के लिए तड़त रही कांग्रेस और उसकी शह पर काम करने वाले असामाजिक तत्व है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.