• Fri. Apr 19th, 2024

जैविक खेती अपनाकर कृषि आधारित गतिविधियों से 11 लाख 30 हजार ग्रामीण निर्धन परिवार जुड़े

भोपाल : मंगलवार, जून 20, 2017
स्व-सहायता समूह सदस्यों को कम लागत में अधिक मुनाफा दिलाने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में समूह सदस्यों द्वारा 5,10,520 वर्मी पिट/नाडेप बनाये गये हैं। एक पिट से 2.5-2.7 टन जैविक खाद निकलती है जो एक एकड़ खेती के लिए पर्याप्त होती है। इस खाद का उपयोग बढने से रासायनिक खाद के उपयोग में कमी आई है।

महिला किसान सशक्तिकरण के लिए 35 हजार 116 महिला किसानों को लाभान्वित किया गया है। चौबीस उत्पादक कंपनियों का गठन किया गया है जिनमें 20 कृषि आधारित, 02 दुग्ध, 02 मुर्गीपालन से संबंधित हैं।

म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित 4200 से अधिक स्व-सहायता समूह सदस्यों को उन्नत बीज, कीट उपचार, जैविक खाद उत्पादन एवं उपयोग, फसलों में नवाचार तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 11 लाख 30 हजार से अधिक ग्रामीण निर्धन परिवारों को आजीविका मिशन द्वारा कृषि आधारित गतिविधियों से जोड़ा जा चुका है।

उन्नत बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत 37 बीज उत्पादन समितियां पंजीकृत करवाई गई हैं जिनके माध्यम से उचित गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन कर स्व-सहायता समूह सदस्यों को उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में एक लाख से अधिक कृषक प्रमाणित बीज का उपयोग कर रहे हैं।

पोषण वाटिका में उगाई जाने वाली सब्जियों के बीज अब हॉर्टीकल्चर विभाग द्वारा बांटे जायेंगे। समूह सदस्यों द्वारा जैविक सब्जी का विपणन 297 ‘आजीविका फ्रेश’ दुकानों के माध्यम से किया जा रहा है।

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.