• Tue. Mar 10th, 2026

2 जून को जिला बैठकें – वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा होगी

30/05/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 2 जून को सभी जिलों में बैठकें आयोजित की जायेगी, जिसमें विस्तारकों के प्रवास, समयदानी कार्यकर्ताओं के भ्रमण से प्राप्त आंचलिक समस्याओं, समाधान परक पहल पर चर्चा की जायेगी और प्रदेश में आगामी माह 6 करोड़ वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। फलदार प्रजातियों के पौधे शासकीय पौध शालाओं में तैयार किये जा रहे है, जिनसे जिलेवार पूर्ति की जायेगी।
उन्होनें बताया कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिहाज से क्षेत्रवार नव मतदाताओं का पंजीयन एक जुलाई से करेगा। पार्टी कार्यकर्ता सजग रहकर अपने-अपने क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले वयस्कों के नाम पंजीयित कराने में मदद करेगा। नवमतदाता आगामी चुनाव में मताधिकार का उपयोग कर सके, इसलिए कोई भी मतदाता बिना पंजीयन के नहीं रहना चाहिए। जिला बैठकों में यह विषय प्रमुखता से चर्चा का विषय होगा।
श्री अजय प्रताप सिंह ने बताया कि महातीर्थ ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में स्थापित की जा रही आद्य शंकराचार्य की प्रतिमा के लिए ग्राम वार लौह संग्रह भी आरंभ किया जाना है, इस पर भी बैठक में चर्चा की जायेगी। मोदी फेस्ट 15 जून तक चलेगा। मोदी फेस्ट का लक्ष्य जन-जन को पिछले तीन वर्षों की प्रगति से रूबरू कराना है। सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच पहुंच रहे है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में मंहगाई पर रोक लगी है। देश की विकास दर सात 7 प्रतिशत के करीब स्थिर हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार आज सर्वाधिक है। जनता को सकून मिला है। चौपाल लगाकर जनता

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *