• Mon. May 20th, 2024

विकास कांग्रेस के लिए मुद्दा नहीं, उपचुनाव की जीत जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित- श्री शिवराजसिंह चौहान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में शहडोल और नेपानगर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की विजय पर कार्यकर्ताओं ने परस्पर बधाई दी। पूर्व राज्यपाल श्री रामनरेश यादव के दुखद अवसान के कारण न तो जश्न मनाया गया और न आतिशबाजी हुई। अत्यंत सादगी के साथ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव परिणाम ने जहां कांग्रेस के मिथ्या अभिमान को चूर-चूर कर दिया वहीं पार्टी की मैहर, घोड़ाडोंगरी, नेपानगर और शहडोल क्षेत्र में लगातार विजय से जनता के आशीर्वाद ने राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यो पर अपनी मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि हम जनता के आशीर्वाद को शिरोधार्य करते हैं और आगामी दिनों में अधिक शिद्दत के साथ जनता की सेवा में जुटेंगे। प्रदेश को स्वर्णिम राज्य बनायेंगे। कार्यकर्ता इस विजय को पूरी विनम्रता के साथ आत्मसात करेंगे और जनता की सेवा का संकल्प मूत्र्तरूप करेंगे, जिससे 2018 और 2019 के मिशन में सफलता अर्जित हो। प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपचुनावों में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ही रणनीतिकार और पार्टी के मुख्य प्रचारक थे। यह जीत प्रधानमंत्री के नाम, शिवराज के काम और कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश की जनता का विश्वास अर्जित किया है और जीत के रूप में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए शानदार विजय हासिल की। उक्त अवसर पर वरिष्ठ मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, श्री अंतरसिंह आर्य, श्री लालसिंह आर्य, श्री विश्वास सारंग सहित पार्टी के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष व महापौर श्री आलोक शर्मा ने किया।
कांग्रेस के लिए विकास न तो कोई मुद्दा है न प्राथमिकता है
श्री शिवराजसिंह चौहान ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के लिए विकास कोई मुद्दा नहीं था। कांग्रेस ने व्यक्तिगत मुद्दे उठाकर सहानुभूति अर्जित करने की कोशिश की और जहरीला कैंपेन चलाया। कांग्रेस ने हर तरह के हथकंडे अपनाए, आरोपों की बौछार की, लेकिन नेपानगर और शहडोल की जनता ने विकास पर मोहर लगायी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं के परिश्रम, मोदी जी की प्रमाणिकता और मध्यप्रदेश सरकार के विकास कार्यो की जीत है। जनसेवा भाजपा के लिए अनुष्ठान है। जनता ने शहडोल लोकसभा क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को सिर पर उठाया और पुष्पराजगढ़ में भी जनता ने अच्छा समर्थन दिया, लेकिन हम 8 हजार वोटों से पीछे रहे। इस चुनाव में विजय के बाद हमें प्रदेश की आगामी विकास यात्रा में जुटना है। सभी का विकास सभी का साथ हमारा मिशन होगा। उन्होंने इस विजय में प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे जो भूमिका दी मैंने उसको सहर्ष स्वीकार किया और जीत हासिल हुई। यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम, लगन और जनता के आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने कहा कि इस विजय ने हमें अधिक तत्परता के साथ जनकल्याण में जुटनें और विनम्र होकर सेवा करने की प्रेरणा दी है। इसे कार्यकर्ता शालीनता के साथ आत्मसात करें।
उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को भोपाल में प्रदेश की विद्यार्थी पंचायत आयोजित की जायेगी, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से छात्र भाग लेंगे और बिना भेदभाव के उन्हें सुविधाएं सुलभ करने की नीति पर विचार किया जायेगा। 4 दिसंबर को नवाचार की कुछ नई सेवाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए हम जनता के आभारी है। उसने जहां हमें शहडोल क्षेत्र में विजय के रूप में आशीर्वाद दिया है, वहीं नेपानगर में स्वर्गीय राजेन्द्र दादू की बेटी मंजू दादू को 42 हजार से अधिक वोटों से विजयी बनाया, जबकि पिछले चुनाव में राजेन्द्र दादू की जीत 22 हजार वोटों से थी। इससे स्पष्ट है कि जनता भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से अभिभूत है। इस आशान्वित है कि जनता का निरंतर आशीर्वाद मिलने से भारतीय जनता पार्टी मिशन 2018 और मिशन 2019 में विजय हासिल कर प्रदेश में भाजपा की सरकार और केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार का गठन करेगी।
शहडोल और नेपानगर की जीत से मध्यप्रदेश का देश में गौरव बढ़ा है
प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी शहडोल में श्री ज्ञान सिंह और नेपानगर में मंजू दादू की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के तमाम दुष्प्रचार को भाजपा सरकार के विकासोन्मुख कार्यों ने ध्वस्त कर दिया और पार्टी को जनता ने विजयी बनाकर कांग्रेस को उसकी नकारात्मक नीति के लिए सबक दिया है। इससे मिशन 2018 और मिशन 2019 में विजय का मार्ग प्रशस्त होगा। यह जीत हमें अधिक परिश्रम और मेहनत करने का संकेत देती है। उत्साहित करती है और चैथी बार प्रदेश में श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त करती है। इसका आधार पार्टी के कार्यकर्ताओं का कठिन परिश्रम और हमारे कार्यों के प्रति जनता का विश्वास है। प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता मुख्यमंत्री के लिए भगवान है और उसी भावना से कार्यकर्ता जनता की सेवा में जुटेंगे। मध्यप्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए हमें हर क्षण समर्पित होना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सौभाग्यशाली है कि उसे श्री शिवराजसिंह चौहान जैसा सेवाभावी धीर गंभीर नेतृत्व प्राप्त हुआ है और केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी जैसा दुर्लभ नेतृत्व मिला है। हमें इन सारी अनुकूलताओं का लाभ उठाते हुए सेवा में जुटे रहना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जीत को पूरी विनम्रता के साथ आत्मसात करें और जनता की सेवा में समर्पित रहें।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री ओम यादव, श्री सत्यार्थ अग्रवाल, श्री लिलि अग्रवाल, श्री अशोक सेनी, श्री राजेन्द्र गुप्ता, श्री भगवान् दास सबनानी, श्री आर.के. बघेल, श्री सुमित पचैरी, श्री राम बंसल, श्री सुधीर जाचक, श्री जगदीश यादव, श्री महेश जोशी, श्री महेश शर्मा, श्रीमती वंदना जाचक, श्री अंशुल तिवारी, श्री बसंत गुप्ता, श्री आशुतोष तिवारी, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री बाबूलाल यादव, श्री दिनेश यादव, श्री मनोज राठौर, डॉ. सुनील राय, श्री आनंद पाराशर, श्री विशाल यादव, सुश्री सरिता देशपाण्डे़, श्री मनोज विश्वकर्मा, श्री नित्यानंद शर्मा, श्री दुर्गेश केसवानी, मोहम्मद अंसार, श्री महेन्द्र दवे सहित जिला पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या मंे मौजूद थे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *