• Mon. May 20th, 2024

(todayindia) पेड़ काटने पर भोपाल नगर निगम ने किया एक लाख रूपये का जुर्माना |

(todayindia) पेड़ काटने पर भोपाल नगर निगम ने किया एक लाख रूपये का जुर्माना |
बिना अनुमति के पेड़ काटने वाले के विरुद्ध भोपाल नगर निगम ने एक लाख रूपये का जुर्माना लगाकर अब तक की सबसे बड़ी करवाई की है | निगम ने साकेत नगर २- ए सेक्टर सेक्टर निवासी मोहम्मद सज्जाद पर एक लाख रूपये का जुर्माना लगाया है |(todayindia)
भोपाल नगर निगम के अधिकारियो ने बताया की नया मकान बनाने को मकान मालिक ने यहाँ लगे दो हरे -भरे नीम के बड़े पेड़ काट दिए और तीसरा पेड़ काटने की तैयारी थी | इसके लिए नगर निगम से परमिशन नहीं ली गयी थी | साथ ही मकान निर्माण के दौरान निकला मलबा सड़क किनारे डंप किया गया था | सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी मोके पर पहुँचे और बिना अनुमति पेड़ काटने पर एक लाख और मलबा सड़क किनारे फेकने पर ५ हजार रूपये का जुर्माना किया | निगम अधिकारी ने बताया की इस जुर्माने में ८ नए पेड़ लगाने , उनका संरक्षण करने और रास्ता जाम करने के के कारन होने वाली परेशानी का जुर्माना और अन्य खर्च शामिल किये गए है |(todayindia)
=============
Courtesy




aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *