• Sun. Nov 1st, 2026

केरल में निपाह वायरस के एक मामले की पुष्टि। स्थिति से निपटने के लिए केन्‍द्रीय टीम वहां पहुंची।

केरल में एक कॉलेज विद्यार्थी निपाह वायरस से सं‍क्रमित पाया गया है। राज्‍य की स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के0 के0 शैलजा ने बताया कि पुणे स्थित नेशनल इंस्‍टीच्‍यूट ऑफ वायरॉलोजी से खून के नमूनों की जांच में निपाह वायरस की पुष्टि हुई है। छात्र को कोच्चि के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उसे वेंटिलेटर जैसे किसी भी सपोर्ट सिस्टम पर नहीं रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस विद्यार्थी के संपर्क में आए 86 लोगों की चिकित्सा जांच की गई है।
स्थिति से निपटने के लिए केन्‍द्र से छह सदस्‍यों की टीम केरल पहुंच गई है। राष्‍ट्रीय रोग नियंत्रण केन्‍द्र-एन सी डी सी में नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नम्‍बर है- 0 1 1- 2 3 9 7 8 0 4 6.
==========================================
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *