• Sat. May 18th, 2024

भोपाल लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की विजयी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है, जिन्होंने भरी दोपहरी में अपना पसीना बहाया। यह जीत राष्ट्र धर्म की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रचण्ड विजय से यह स्पष्ट हो चुका है कि(todayindia)(Sadhvi Pragya thakur)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(narendra modi) जी के विजन को जनता ने स्वीकारा है। उन्होंने चुनाव में लगे वरिष्ठ नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं भोपाल की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में साध्वी प्रज्ञा एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में महापौर  आलोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लूणावत, भोपाल लोकसभा प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, प्रदेश प्रवक्ता  आलोक संजर, राहुल कोठारी, डॉ. हितेष वाजपेयी, जिला अध्यक्ष विकास विरानी, पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह,  ध्रुवनारायण सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे | (todayindia)(Sadhvi Pragya thakur)

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *