• Fri. May 17th, 2024

कन्फ्यूजन वाले लोग क्या जनता का भला करेंगे : (Madhyapradesh)मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची मुख्यमंत्री की जनादेश यात्रा(Madhyapradesh)
भोजपुर। राहुल गांधी तो कन्फ्यूज हैं ही, उनके साथ पूरी कांग्रेस पार्टी भी कन्फ्यूज है। यह कन्फ्यूजन वाले लोग जनता का क्या भला करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री चौहान ने जनादेश यात्रा के दौरान बुधवार को औबेदुल्लागंज में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह कन्फ्यूज लोग प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भोजपुर विधानसभा के सुल्तानपुर औऱ गौहरगंज पहुँचने पर मुख्यमंत्री के स्वागत और अभिनंदन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जनता में अपार उत्साह और समर्थन देखने को मिला। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भोजपुर विधानसभा ने पिछली बार भी भाजपा को जिताया था, इस बार भी भरपूर आशीर्वाद दें और भारतीय जनता पार्टी को रिकार्ड मतो से विजयी बनाकर प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाए।


मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान दमोह से हेलीकॉप्टर से सुल्तानपुर पहुँचे यहाँ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहाँ से मुख्यमंत्री श्री चौहान रथ में सवार होकर बिनेका, गौहरगंज, ओबेदुल्लागंज पहुँचे औऱ जनता से संवाद किया। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सुरेंद्र पटवा यात्रा में शामिल थे। गौहरगंज में रथ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गौहरगंज आगे बढ़ा है, गौहरगंज के साथ पूरा न्याय होगा। एक तरफ विकास के काम औऱ दूसरी तरफ प्राणों से प्यारी जनता, हमने विकास करने में कोई भी कसर नही छोड़ी है। उन्होंने कहा कि हर गरीब के लिये हमने संबल योजना बनाई है। संबल मेरा गरीबी हटाओं अभियान है। 2025 तक हर गरीब को घर बनाकर दिये जायेंगे। गरीबों के लिए पैसों की कोई कमी नही हमारे पास।


विकास के कामों को आगे बढ़ाने के लिए दे शिवराज को आशीर्वाद
गौहरगंज वासियो को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लगातार विकास के काम किये है और आगे भी और बेहतर विकास करेंगे, इस सब कामों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को आशीर्वाद दीजिये। शिवराज को आशीर्वाद दीजिये। उन्होंने कहा कि विकास में आपका शिवराज कोई कसर नही छोड़ेंगा। मुख्यमंत्री जब गौहरगंज से अमोदा पहुँचे तो ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमोदा वर्षो से भाजपा का गढ़ है। आपने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया है शिवराज आपकी राहों में कांटे नही आने देगा। उन्होंने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि पिछली बार भी आपने भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया था इस बार आप बंपर वोटों से भाजपा को जिताये। घाट खमेरिया, बम्होरी, बिनेका, चौतीस मिल, ठीकरी, धामदुसर, गौहरगंज, अमोदा, तामोट, सिंधी कैम्प, ओबेदुलागंज पहुँचे यहाँ रथ सभा की।


बहन राजलक्ष्मी मांडा से मिले मुख्यमंत्री
गौहरगंज में मुख्यमंत्री की भेंट युवा महिला शक्ति यात्रा पर निकली बहन राजलक्ष्मी मांडा से हुई। मुख्यमंत्री राजलक्ष्मी मांडा से मिले और उनका स्वागत किया। बहन राजलक्ष्मी मांडा की यह मोटरसाइकिल यात्रा ग्वालियर से शुरू होकर सतना तक पहुंचेगी।


भगवा साफों से पट गयी औबेदुल्लागंज की सड़कें
मुख्यमंत्री का रथ गौहरगंज से अमोदा, तामोट, सिंधी कैम्प, होते हुए ओबेदुलागंज पहुँचा तो युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भगवा साफा पहनकर मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। रोड ़शो करते हुए मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुँचे। मुख्यमंत्री के रोड शो में आगे आगे युवाओं की टोली हाथों में भाजपा का झंडा थामे चल रही थी। रोड शो के दौरान मामा-मामा औऱ भाजपा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। रोड़ शो के दौरान विभिन्न समाजों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच सजाए गए थे। इन्हीं में से एक मंच से मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।


aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *