• Thu. Nov 12th, 2026

भारत ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है: प्रधानमंत्री मोदी

भारत ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,viksitbharatभारत ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में आयोजित दिवाली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूरे होने से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

हाल के वर्षों में देश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट उतरकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता देश बन गया है। पिछले 12 वर्षों में देश की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में 50 गुना से अधिक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि भारत ने 12 वर्षों में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने मीडिया और मीडिया से संवाद की लंबी यात्रा देखी है, जिसमें प्रेस विज्ञप्तियों से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक का सफर शामिल है। उन्होंने कहा कि दिवाली का त्योहार अभी संपन्न हुआ है और छठ पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री ने सभी को इन त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।
=====================================Courtesy===========================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *