• Thu. Nov 12th, 2026

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अमरीका के साथ वार्ता फिर शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अमरीका के साथ वार्ता फिर शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी
america,iran,homurjjaldamrumadhyaईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अमरीका के साथ वार्ता फिर शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी
ईरान ने कहा है कि जब तक अमरीका उसकी सात शर्तों को पूरा नहीं करता तब तक वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने या अमरीका के साथ बातचीत शुरू नहीं करेगा। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालीबाफ ने कहा है कि ईरान ने अपनी मांगें अमरीका को भेज दी हैं, लेकिन अभी आधिकारिक जवाब का इंतजार है। उन्होंने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को फिर से कोई सैन्य कार्रवाई करने के खिलाफ चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर अमरीका को एक और हार का सामना करना पड़ेगा।

ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेज़ाई ने भी कहा कि अभी कोई बातचीत नहीं चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मध्य पूर्व के बाहर स्थित अमरीकी सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमले करने के लिए किया जाता है, तो ईरान उन्हें भी निशाना बना सकता है। ईरान की मांगों में अमरीका के प्रतिबंधों को हटाना, जब्त की गई संपत्ति को जारी करना, ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करना, युद्ध से हुए नुकसान के लिए मुआवजा देना और लेबनान सहित क्षेत्रीय मोर्चों पर चल रही लड़ाई को रोकना शामिल है।

ईरान के प्रस्ताव के अनुसार, अमरीका की ओर से मांगें पूरी किए जाने के छह दिन बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाएगा और उसके अगले दिन से एक अंतिम समझौते के लिए बातचीत शुरू हो जाएगी।
=======================================Courtesy===============================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *