• Tue. Nov 10th, 2026

भारत की जल प्रबंधन पहल विकासशील देशों के लिए बनी मिसाल: विश्व बैंक के वैश्विक जल निदेशक

भारत की जल प्रबंधन पहल विकासशील देशों के लिए बनी मिसाल: विश्व बैंक के वैश्विक जल निदेशक
bharatभारत की जल प्रबंधन पहल विकासशील देशों के लिए बनी मिसाल: विश्व बैंक के वैश्विक जल निदेशक
भारत की जल प्रबंधन से जुड़ी पहल विकासशील देशों के लिए एक उदाहरण बनकर उभरी हैं। विश्व बैंक समूह में जल विभाग के वैश्विक निदेशक सरोज कुमार झा ने भारत की प्रगति को उल्लेखनीय सफलता बताया है।

सम्‍मेलन शुरू होने से पहले श्री झा ने जल जीवन मिशन, नमामि गंगे और स्वच्छ भारत मिशन जैसी पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सात साल से भी कम समय में 80 करोड़ लोगों तक बेहतर पेयजल सुविधा पहुंचाई गई है। उन्होंने गंगा की सफाई और लगभग 900 बांधों की सुरक्षा मजबूत करने के प्रयासों की भी सराहना की। श्री झा ने भारत से आग्रह किया कि वह सम्मेलन में अपने अनुभवों को दुनिया के अन्य देशों के साथ साझा करे। संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन 2026 आठ से दस दिसंबर तक अबू धाबी में आयोजित होगा।
========================================Courtesy=============================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *