भारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई
abhisheeksharma,vaibhavsuryavanshi,cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20,IndiaVsNZभारत ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई
वेलिंगटन में भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीसरे टी-20 क्रिकेट मैच में छह विकेट से हराकर श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। न्यूज़ीलैंड के 199 रन का लक्ष्य भारत ने 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा को 38 गेंद पर 113 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में 45 रन की पारी खेली। दोनों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मात्र पांच ओवर में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकार्ड बनाया। उन्होंने भारत के लिए 118 रन बनाकर पॉवर प्ले का सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में को खेला जाएगा।
=====================================Courtesy=======================================
