• Mon. Oct 26th, 2026

ब्राजील में लुला दा सिल्वा ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए

ब्राजील में लुला दा सिल्वा ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए
brazil,luladisilvaब्राजील में लुला दा सिल्वा ने फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराकर चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए
ब्राजील में वामपंथी राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने कड़े मुकाबले में दक्षिणपंथी सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो को हरा दिया है। इस जीत के साथ लूला आधुनिक ब्राजील के इतिहास में ऐसे पहले राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने पहले दौर में पीछे रहने के बाद दूसरे दौर में जीत हासिल की है।

लूला को अंतिम दौर के मतदान में 51% वोट मिले, जो पांच करोड़ 14 लाख 90 हजार से अधिक मतों के बराबर हैं। वहीं बोल्सोनारो को 48.68% ही हासिल हुए हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच 26 लाख से अधिक वोटों का अंतर रहा। कड़े मुकाबले के कारण देशभर के मतदान केंद्र निर्धारित समय से दो घंटे अधिक खुले रहे।

पूर्व धातु श्रमिक और ट्रेड यूनियन नेता लूला 80 वर्ष की उम्र में अगले वर्ष पांच जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वे ब्राजील में लोकतंत्र की बहाली के बाद शपथ लेने वाले सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देंगे। राष्ट्रपति पद पर यह उनकी चौथी पारी होगी। लूला अब तक सात बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ चुके हैं। लूला की जीत से दक्षिण अमरीका में दक्षिणपंथी नेताओं की चुनावी जीत का हालिया सिलसिला थम गया है। पेरू, कोलंबिया, अर्जेंटीना, बोलीविया और इक्वाडोर जैसे पड़ोसी देशों में हाल के राष्ट्रपति चुनावों में दक्षिणपंथी नेताओं ने जीत हासिल की थी।
====================================================Courtesy============================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *