• Mon. Oct 26th, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले में वाहनों की टक्कर के मामले की जांच करेगी एसआईटी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले में वाहनों की टक्कर के मामले की जांच करेगी एसआईटी
rahulgandhi,sultanpurकांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले में वाहनों की टक्कर के मामले की जांच करेगी एसआईटी
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज सुल्तानपुर दौरे के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के साथ हुई सड़क दुर्घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों के साथ-साथ किसी भी संभावित लापरवाही की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में काफिले की सुरक्षा, एस्कॉर्ट व्यवस्था और यातायात प्रबंधन में किसी तरह की चूक की भी जांच की जाएगी।

लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह और यातायात के पुलिस उपाधीक्षक राम कृष्ण चतुर्वेदी को टीम का सदस्य बनाया गया है। तीनों अधिकारियों को घटना के सभी पहलुओं की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
==============================================Courtesy=======================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *