नई वैश्विक व्यवस्था उभर रही है, क्योंकि पुरानी व्यवस्था दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान करने में असमर्थ है: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodiनई वैश्विक व्यवस्था उभर रही है, क्योंकि पुरानी व्यवस्था दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान करने में असमर्थ है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बदलती वैश्विक व्यवस्था के लिए मजबूत वैश्विक संस्थानों, विकासशील देशों की अधिक प्रभावी आवाज़ और संकट के समय मजबूती से खड़े रहने वाले अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक नई वैश्विक व्यवस्था उभर रही है, क्योंकि पुरानी व्यवस्था दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान करने में असमर्थ है। नई दिल्ली में आज एक कार्यक्रम में श्री मोदी ने ‘दो व्यवस्थाओं के बीच की दुनिया’ विषय पर मुख्य भाषण दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तकनीक के आगमन से नई ताकतों और नई आवाज़ों का उदय हुआ है। उन्होंने मानव कल्याण के लिए एक नई वैश्विक व्यवस्था पर बल दिया। श्री मोदी ने कहा कि इस नई वैश्विक व्यवस्था में भारत प्रमुख भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया को मजबूत करने में सहायता के लिए अपनी क्षमताओं को मजबूत कर रहा है।
========================================================Courtesy=============================
