• Mon. Oct 26th, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
amitshah,yamunanadi,delhiकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़ी आठ हजार 941 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सीवर नेटवर्क का विस्तार और जल निकासी व्यवस्था में सुधार यमुना की सफाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मई 2029 तक यमुना की सफाई और पुनरुद्धार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और दिल्ली, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश की सरकारों ने नदी के प्रदूषण से निपटने के लिए आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्ययोजनाएँ तैयार की हैं।

श्री शाह ने आरोप लगाया कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने इस समस्या का समाधान करने के बजाय बहाने बनाए। उन्होंने दोहराया कि यमुना की सफाई और पुनरुद्धार भाजपा सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता है। गृह मंत्री ने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाओं से अपशिष्ट जल के शोधन को मजबूती मिलेगी, पेयजल सुविधाओं में सुधार होगा और दिल्ली में सीवर नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।
==========================================Courtesy==============================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *