एलीना रायबाकिना ने अमरीकी ओपन टेनिस के महिला सिंगल्स का खिताब जीता
americaopentennis,elinaraibinaएलीना रायबाकिना ने अमरीकी ओपन टेनिस के महिला सिंगल्स का खिताब जीता
कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने महिला अमरीकी ओपन टेनिस का खिताब जीत लिया है। न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में कल खेले गए फाइनल में रायबाकिना ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
रायबाकिना का यह पहला अमरीकी ओपन खिताब जबकि तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था। इससे पहले, अमरीका के क्रिस्टियन हैरिसन और ब्रिटेन के नील स्कुपस्की की जोड़ी ने जर्मनी के केविन क्राविएट्ज़ और टिम पुएट्ज़ की जोड़ी को हराकर पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया।
पुरुष सिंगल्स के फाइनल में आज न्यूयॉर्क में दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के एलेक्जेंडर ज़्वेरेव का मुकाबला अमरीका के बेन शेल्टन से होगा। मैच भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 बजे से खेला जाएगा।
================================================Courtesy=================================
