• Thu. Oct 29th, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत मंडपम में द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत मंडपम में द्विपक्षीय वार्ता
narendramodi,putin,bharatrussiabilateraltalk,bharatmandpam,BRICS,newdelhiनई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत मंडपम में द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज शाम नई दिल्ली के भारत मंडपम में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान श्री मोदी ने श्री पुतिन को कवि-दार्शनिक तिरुवल्लुवर द्वारा रचित प्राचीन तमिल ग्रंथ तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया। इसका प्रकाशन केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान द्वारा किया गया है। श्री मोदी और श्री पुतिन दोनों ने भारत मंडपम में स्थित इनोप्रोम प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। राष्ट्रपति पुतिन कल से शुरू होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज तड़के राजधानी पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से बातचीत करेंगे। पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण है। क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर दोनों नेताओं द्वारा प्रमुख रूप से चर्चा किए जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी राजधानी में अपने कार्यक्रमों के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरश से भी मुलाकात करेंगे।
=================================================Courtesy=====================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *