• Fri. Oct 30th, 2026

स्वच्छ और टिकाऊ ईंधन विकल्पों पर काम करने के लिए तैयार हैं भारत-मॉरिशस

स्वच्छ और टिकाऊ ईंधन विकल्पों पर काम करने के लिए तैयार हैं भारत-मॉरिशस
bharat,mauritius,hardeeppuriस्वच्छ और टिकाऊ ईंधन विकल्पों पर काम करने के लिए तैयार हैं भारत-मॉरिशस
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत और मॉरीशस परंपरागत पेट्रोलियम उत्पादों से आगे बढ़कर स्वच्छ और टिकाऊ ईंधन की ओर अपनी ऊर्जा साझेदारी का विस्तार करने के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री पुरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग पेट्रोलियम उत्पादों में मौजूदा साझेदारी को मजबूत करते हुए भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा और स्वच्छ ईंधन पर अधिक केंद्रित होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मॉरीशस ने गठबंधन के समर्थन से अपना राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति ढांचा विकसित किया है। उन्होंने कहा कि यह ढांचा भारत और मॉरीशस को स्वच्छ और टिकाऊ ईंधन में सहयोग को मजबूत करने के नए अवसर प्रदान करेगा।

श्री पुरी ने भारत की बढ़ती शोधन क्षमता और परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के शुद्ध निर्यातक के रूप में इसकी स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की शोधन क्षमता देश को सहयोगी देशों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाने में सक्षम बना रही है।
============================================Courtesy================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *